राजनांदगांव / कच्चे तेल के दामों में गिरावट के बाद भी पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने के लिए आज राजनंदगांव शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।
कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बीच भी देशभर में बढ़ते पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों को देखते हुए आज राजनंदगांव शहर व जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियों ने कहा कि कच्चे तेल के दामों में गिरावट है इसके बाद भी केंद्र की सरकार इस कोरोनावायरस के दौर में जनता पर अतिरिक्त बोझ डालते हुए पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार वृद्धि कर रही है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को बढ़े दामों को वापस लेना चाहिए। इस महंगाई से जनता को राहत नहीं दिया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बीते दिनों में पेट्रोल डीजल के बढ़े दाम को लेकर महापौर सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों ने बैलगाड़ी में मौन रैली निकाली थी। इसके बाद दामों में कमी नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी जिसकी शुरुआत आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने किए गए धरना प्रदर्शन से देखने को मिली। यहां प्रशासन से अनुमति लेकर महापौर हेमा देशमुख सहित शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी, शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रोशनी सिन्हा सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के नाम कलेक्टर को पेट्रोल, डीजल सहित रसोई गैस के दामों में की गई वृद्धि वापस लेने के लिए ज्ञापन सौंपा है।
पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन
