Advertisement Carousel

विधायक गुलाब कमरों की अनुशंसा पर कलेक्टर ने दी 7.50 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति

कोरिया  / विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो की अनुशंसा पर कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के तहत 7 लाख 50 हजार रूपये की राशि की प्रषासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से जिले के विकासखंड भरतपुर के ग्राम पंचायत डोम्हरा, ग्राम पंचायत मोहनटोला में पंडाल के पास,  ग्राम पंचायत मट्ठा में पंडाल के पास, ग्राम पंचायत केसौडा में स्कूल के पास तथा ग्राम पंचायत खमरौध में महादेवन के पास सांस्कृतिक शेड निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने उक्त निर्माण कार्य के लिए जनपद पंचायत भरतपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त करते हुए निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देष दिये हैं।

error: Content is protected !!