Advertisement Carousel

मध्य प्रदेश के गुना में दलितों के साथ हुई पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्यवाही – दुर्भाग्यपूर्ण

कोरिया / भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश शिवराज सरकार के द्वारा गुना में दलित गरीबों के ऊपर हुए बर्बरता पूर्ण पुलिसिया कार्यवाही दुर्भाग्य जनक थी। जिला प्रवक्ता शिवांश जैन यूथ कांग्रेस जिला कोरिया ने कहा हैं कि यह इस बात का घोतक है कि वहां पर पुलिस का गुंडा राज भाजपा सरकार का कुशासन हावी है और लोगों को जानवर समझा जा रहा है निश्चित रूप से आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी और एक बार फिर से मध्यप्रदेश में कांग्रेस का परचम लहराएगा और पूर्ण बहुमत की सरकार कांग्रेस की बनेगी.

मंडला के मनेरी में भी जो नरसंहार हुआ वह भी सरकार और प्रशासन की असफलता का ही परिणाम है भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को सिर्फ वर्चुअल रैली और चुनाव कुर्सी हासिल करने और सत्ता पाने का लालच है उन्हें जनता के दुखों से उनके हितों से कोई मतलब नहीं है .

error: Content is protected !!