कोरिया / जिला मुख्यालय स्थित बिल्डर संजय अग्रवाल के शादी घर पर प्रशासन ने आज दूसरे दिन भी कार्यवाही जारी रखी। बता दे एमएलए नगर में निर्माणाधीन निजी शादी घर पर कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन ने पहले दिन जेसीबी से निर्माणाधीन शादी घर तोड़ने का पुरजोर प्रयास किया नही तोड़ पाने पर आज दूसरे दिन पोकलेन मशीन ले कर पहुची है और कार्यवाही जारी रखी, पर कार्यवाही के एक घण्टे बाद ही बिल्डर संजय अग्रवाल ने HC से स्टे ले लिया। फिलहाल प्रशासन ने कार्यवाही को रोक दिया है।
मौके पर एसडीएम ज्ञानेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋचा सिंह, नगर पालिका सीएमओ ज्योत्सना टोप्पो सिटी कोतवाली प्रभारी विमलेश दुबे सहित काफी संख्या में पुलिस बल उपस्थित हैं।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा हैं कि नवंबर 2019 में नगर पालिका परिषद द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया था कि एमएलए नगर और शादी घर पूरी तरीके से अवैध है उसके निर्माण में निर्माण संबंधी नगर पालिका में ना कोई जानकारी दी गई ना ही कोई अनुज्ञा पत्र ली गई हैं। जिसके बाद इनको कर निर्धारित कर लगातार दो बार नोटिस भी जारी किया गया था। जिस पर बिल्डर द्वारा आज दिनांक तक कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगरी प्रशासन मंत्री से शिकायत भी हुई और उनके द्वारा नगरपालिका सीएमओ एवं कलेक्टर को तत्काल कार्यवाही कर अवगत कराने को कहा गया था। जिस पर यह बड़ी कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई है।
गौरतलब हो कि कार्यवाही के दूसरे दिन एक घण्टे बाद ही बिल्डर संजय अग्रवाल ने HC से स्टे ले लिया। फिलहाल प्रशासन ने कार्यवाही को रोक दिया है।




