Advertisement Carousel

कलकत्ता मेडिकल इंस्टीट्यूट में स्काइप/टेलिफोनिक इंटरव्यू में के. बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 16 विद्यार्थियों का नर्स की नौकरी में चयन


कोरिया चिरिमिरी / कलकत्ता के मेडिकल इंस्टीट्यूट के द्वारा टेलिफोनिक इंटरव्यू में के. बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 16 विद्यार्थियों का नर्स के लिए चयनित हुए, छात्राओं के साथ महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि यहां के विद्यार्थी देश के व्याख्यात सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है, जहां पर दूसरी बार फिर से यहां के विद्यार्थियों का कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट में नर्स की नौकरी के लिए चयन हुआ है, जो कि हमारे कोरिया जिले के लिए गौरव की बात है।

इस वैश्विक महामारी कोविड-19, जहां सारा देश जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर नर्सें अपनी सेवा द्वारा देश सेवा करने में समर्थ हैं, इन विद्यार्थियों ने पूरी आत्मविश्वास के साथ टेलिफोनिक इंटरव्यू में सफलता प्राप्त की। चिरमिरी में के. बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग की स्थापना की गई हैं, जो कि इंडियन नर्सिंग कॉउंसिल, नई दिल्ली, स्टेट नर्सिंग कॉउंसिल, रायपुर तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़, नया रायपुर, से संबद्ध है। विद्यार्थियों को क्लीनिकल प्रशिक्षण के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर, रीजनल अस्पताल, चिरमिरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़, व मेन्टल हेल्थ प्रशिक्षण के लिए कडबम्स ग्रुप ऑफ साइको-सोसल रिहैबलिटेसन सेंटर, बैंगलूर, एवं रिनपास रांची, भेजा जाता है और समय समय पर कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों को मेडिकल कैम्प में भी भेजा जाता है, जहां पे वे नागरिकों को स्वास्थ्य हेल्थ की जानकारी देतें है व विद्यार्थियों को कम्यूनिटी पोस्टिंग के लिए ग्रामीण/नगरी क्षेत्रों में भेजा जाता हैं। कॉलेज के द्वारा विद्यार्थियों को सरसुविधायुक्त प्रशिक्षण के लिए बस, मेस, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, छात्रावास, कॉलेज कैंपस सलेक्शन, एवं सरसुविधायुक्त प्रशिक्षण के लिए कॉलेज की सभी लैब, खेलकूद मैदान, ग्रुप डिस्कशन, आदि प्राप्त सुविधाएं है।

के.बी. पटेल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्स की नौकरी में चयनित कु. अपर्णा, कु. सुनीता, कु. पुष्पा, कु. रितू दास, कु. सोनामती, कु. नेहा वस्त्राकर, कु. खुसबू, कु. मंजू देवी, कु. रूपा, कु. संध्या, कु. नंदिनी, कु. सुनैना, कु. महेश्वरी, कु. पूजा, कु. सुशीला, कु. तईयबा, के.बी. पटेल कॉलेज के लिए हर्ष की बात है हमारे बच्चे दूसरी बार नर्स के लिए चयनित हुए है, इसके लिए कॉलेज परिवार समस्त बच्चों की उज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!