कोरिया / बहुप्रतीक्षित चिरमिरी नागपुर हाल्ट न्यू रेल लाइन विस्तारीकरण परियोजना को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य विजय प्रकाश पटेल ने एक अलग अंदाज में घन्टानाद शुरू किया हैं।
मनेन्द्रगढ़ के गांधी चौक में उक्त परियोजना को लेकर सीएम भूपेश बघेल की फोटो लगी एक फ्लैक्स लगाकर विजय पटेल ने मंगलवार से अपना प्रदर्शन शुरू किया। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बहुप्रतीक्षित परियोजना को लेकर छतीसगढ़ के हिस्से की पचास प्रतिशत राशि अविलंब जारी कर कार्य प्रारंभ कराने की मांग की।
यहां बता दे कि केंद्र सरकार ने दो सौ तिरालीस करोड़ की इस परियोजना में अपने हिस्से की पचास प्रतिशत राशि एक सौ बीस करोड़ पचास लाख रुपए दस महीने पहले जारी कर दी है। चिरमिरी नागपुर हाल्ट न्यू रेल लाइन परियोजना का काम अब तक शुरू नही हो सका है । रेलवे सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य विजय प्रकाश पटेल ने इस ओर छतीसगढ़ के सीएम का ध्यान दिलाने प्रतिदिन शाम पांच बजे पांच मिनट तक घन्टानाद करने का निर्णय लिया है जिसकी आज उन्होंने शुरुआत की।
