Advertisement Carousel

6 माह से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढा, शादी का झांसा देकर युवती से बनाया कई बार अवैध संबंध

कोरिया / 6 माह से फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढा। शादी का झांसा देकर युवती से बनाया कई बार अवैध संबंध, शादी से इनकार के बाद युवती नें कराई थी झगराखाण्ड थाने मे रिपोर्ट दर्ज। मामला पंजिबद्ध होनें के बाद आरोपी हो गया था फरार, 6 माह बाद पुलिस नें फरार आरोपी अजीत को बिजुरी से किया गिरफ्तार। आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(ढ) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

थाना झगराखाण्ड में प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2016 में पीड़िता आरोपी अजीत को एक दुकान में मिली थी जो पीड़िता को अपनी बातों में फंसा कर आरोपी द्वारा नम्बर लेने के बाद एक दुसरे से फोन में बातचीत करने लगे इसी बीच एक दिन आरोपी अजीत प्रार्थिया को फोन कर अपने घर बुलाया और बोला कि मैं तुम्हें दिल से चाहता हूं तुमसे शादी करूंगा बोलकर जबरन बलात्कार किया इसके बाद जब भी प्रार्थिया के घर कोई नहीं रहता था तो उस समय आरोपी अजीत आकर कई बार इसके साथ गलतकाम (बलात्कार) किया है। दिनांक 14.03. 2020 को प्रातः करीब 4/30 बजे आरोपी अजीत प्रार्थिया के घर जाकर जबरन बलात्कार किया और संबंध बनाने के बाद प्रार्थिया को बोला मेरी सगाई हो चुकी है। मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा तुम अपना देख लो कह कर वहां से चला गया। इसके बाद प्रार्थिया कई बार फोन की जिसका आरोपी द्वारा कोई जवाब नहीं देने से थाना आ कर रिपोर्ट करने पर सदर धारा का घटित होना पाये जाने से अप0क0 30/2020 धारा 376(2)(ढ) भा0द0वि0 का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया आरोपी 06 माह से फरार था जो उत्तर प्रदेश में रहने की सूचना प्राप्त हुआ बाद मुखबीर द्वारा उसके आस पास के लोगो के उपर नजर रखने पर सूचना प्राप्त हुआ कि आरोपी बिजुरी माईनस में लुक छिप कर रह रहा है। तब मुखबीर लगाया गया था । जिसे पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्रमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया डॉ. पंकज शुक्ला के दिशा निर्देशन व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ़ कर्ण उके के नेतृत्व मे थाना प्रभारी विजय सिंह के द्वारा टीम बना कर मुखबीर की सूचना पर 06 माह से फरार आरोपी अजीत कुमार पिता हुबलाल जाति हरिजन उम्र 30 वर्ष सा0 एकमा थाना खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर (उ0प्र0), हा0मु0 वार्ड नं0 02 दफाई नं0 1 झगराखाण्ड थाना झगराखाण्ड जिला कोरिया छ0ग0 को दिनांक 07.09. 2020 को बिजुरी माईनस से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय सिंह, प्र0आर0 संदीप बागीस, रवि शर्मा, आरO संजय पाण्डेय, ललीत यादव, नवीन कुमार, म0आर0 जमुना सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!