कोरिया चिरमिरी / नगर निगम के सभागार में मंगलवार को नगर पालिक निगम की महापौर कंचन जायसवाल, आयुक्त सुमन राज कार्यपालन अभियंता प्रशांत शुक्ला, निगम सचिव श्याम देश पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति में प्रथम भारतीय इंजीनियर भारत रत्न प्राप्त मोक्ष गुण्डम विश्वेशवरैया जी के जन्मदिवस को इंजीनियर्स डे के रूप में मानते हुए महान विभूति को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत रत्न मोक्ष गुण्डम विश्वेशवरैया जी के छायाचित्र पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया गया. कार्यक्रम में ठेकेदार संघ नगर निगम की ऒर से निगम इंजीनियर को पुष्पगुच्छ व पेन भेट कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान निगम महापौर कंचन जायसवाल ने इस अवसर पर सभी इंजीनियर को बधाई शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र विकास से लेकर अन्य जगहों पर इंजीनियर की काफ़ी भूमिका रहती है। उन्होंने इंजीनियर से उम्मीद व आशा की चिरमिरी क्षेत्र को सुंदर व विकसित बनाये।
कार्यपालन अभियंता प्रशांत शुक्ला ने कहा कि मोक्ष गुण्डम विश्वेशवरैया जी प्रथम भारतीय इंजीनियर रहे जिनको प्रथम भारत रत्न ब्रिटेश काल मे वर्ष 1955 में प्राप्त हुआ. उन्होंने कहा कि किसी कार्य को मूर्त रूप देते हुए अच्छा कार्य करके दिखाना इंजीनियर का कार्य है। आगे उन्होंने कहा कि जब कोई संसाधन नही था उस दौरान कृष्णा सागर बांध को बिना सीमेंट के खड़ा किया उस समय सीमेंट उत्पादन भी नही था. उनके इस कार्य और योग्यता को देखते हुए उन्हें ब्रिटेश सरकार ने सम्मान भी किया।
इस अवसर पर ई.ई. विजय बधावन, एमएल साहू, व समस्त टाइम कीपर व निगम के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
