Advertisement Carousel

IPL किक्रेट सटोरियो के विरुद्ध पुलिस की बडी कार्यवाही,भाटिया सहित चार गिरफ्तार

राजनांदगांव / डोंगरगढ़ व नागपुर ( महाराष्ट्र ) के है आरोपीगण आज को जुर्म जरायम पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि अटल आवास पेण्ड्री के निर्माणधीन मकान में कुछ लोग लैपटॉप व मोबाईल के माध्यम से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर रूपये – पैसा का दांव लगाकर सट्टा खिलवा रहे हैं कि सूचना पर, हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक मयंक रणसिंह हमराह, स्टॉफ व गवाहों के मौके पर पहूंच कर रेड कार्यवाही किये जो निर्माधीन मकान के प्रथम तल में 04 व्यक्ति लैपटॉप व मोबाईल के माध्यम से दिल्ली कैपीटल व कलकत्ता नाईट राईडर्स के क्रिकेट मैच में रूपये पैसे के दांव लगवाकर खिलवा रहे थे ।

( 1 ) आरोपी जसमीत पिता सुरेन्द्र भाटिया 30 वर्ष निवासी बुधवारीपारा डोंगरगढ़ के पास से 04 नग मोबाईल , एक लैपटॉप , एक पेनड्राईव व एक नग मोबाईल चलाने वाला पेटी कीमती 69,400 / रूपये

( 2 ) राकेश पिता चेलाराम उमरे 34 वर्ष निवासी चौखड़ियापारा राजनांदगांव के पास से 05 नग मोबाईल , एक लैपटॉप व एक पेनड्राईव कीमती 35,400 / रूपये

( 3 ) गोविंद पिता राजू घोगारे 22 वर्ष निवासी ए.बी.पी. कामटी नागपुर ( महाराष्ट्र ) के पास से 04 नग मोबाईल व एक नग लैपटॉप कीमती 44,000 / रूपये

( 4 ) अमित उर्फ मोन्टी पिता सुरेन्द्र सोनी 37 वर्ष निवासी सोनारपारा राजनांदगांव के पास से 06 नग मोबाईल , एक लैपटॉप , एक नग एक्टिवा स्कूटी कीमती 110,000 व नगदी रकम 165,600 / रूपये कुल जुमला कीमती 424,400 / रूपये रखने के संबंध में आरोपीगणों को धारा 91 जा o फौ 0 का नोटीस तामिल कर उक्त कम्प्युटर संसाधन रखने तथा घटना में संचालित सीम कार्ड किसके नाम से संचालित है पूछने पर दुसरे के नाम से संचालित होना बताये।

error: Content is protected !!