Advertisement Carousel

मरवाही में होगी कांग्रेस की जमानत जप्त, राजनीति से सन्यास और इस्तीफे की तैयारी करनी चाहिए मुख्यमंत्री बघेल को – अमित


मरवाही / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मरवाही उपचुनाव समाप्त होने के पश्चात दावा किया है कि मरवाही में कांग्रेस की जमानत जप्त होगी । मरवाही उपचुनाव के परिणाम के बाद भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।

अमित जोगी ने कहा मारवाही चुनाव को जीतने के लिए काँग्रेस ने 10 मंत्री, 60 विधायकों के साथ सरकार ने मरवाही में तंबू गाड़ कर बैठ गई, साम-दाम-दंड-भेद की नीति अपनाई दारू ,बकरा, साड़ी, सोने की बिछिया बाटे और 15000 रुपया प्रति वोट देने बाद भी कांग्रेस कि मरवाही में शर्मनाक हार होगी।

अमित जोगी ने कहा तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेसी मात्र 19 मतदातान केंद्रों में ही लीड कर सकती है क्योंकि उन्होंने BJP के लोगों को ख़रीद लिया हैं और शेष सभी 271 मतदान केंद्रों में JCCJ- BJP लीड कर रही है। कांग्रेसी अपनी ज़मानत बचा ले तो बहुत बड़ी बात होगी! अगर ऐसे परिणाम आते हैं तो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल अपने पद से इस्तीफ़ा देके राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए।

error: Content is protected !!