मरवाही / भाजपा ने ईवीएम मशीन की निगारानी के लिये एक टीम तैनात किया है जो हर पल की गतिविधियों पर नजर रखेगी। इसके लिये बकायदा टीम का गठन किया गया है। जो 24 घंटे स्ट्रॉग रूम पर नजर रखेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की गठित टीम पल -पल की जानकारी जुटा कर वार रूम के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की सूचना दिया जायेगा। इसलिये प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम को तैनात की गयी है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी लड़ाई जनबल और धनबल के बीच है पूर्व में भी कई शिकायतें वरिष्ठ नेताओं द्वारा की गई थी, जनता में मरवाही के विकास के लिये हमें मतदान किया है। उन्होंने मरवाही की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है।
