00 कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल के देहांत के कारण रद्द हुई वाहन रैली
कोरिया मनेन्द्रगढ़ / जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित वाहन रैली एवं युवा संवाद में शामिल होने युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, ए. आई. सी. सी. व जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव शहर पहुचे तो सड़कों पर युवाओं का एक सैलाव उमड़ गया।
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत एस. सी. सी. एल. लेदरी रेस्ट हाउस से विशाल बाइक रैली के रूप में होनी थी परन्तु सुबह अचानक कांग्रेस के दिग्गज नेता अहमद पटेल एवं तरुण गोगोई पूर्व मुख्यमंत्री असम के देहांत की खबर आते है, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने वाहन रैली को स्थगित कर दिया। सीधे युवा संवाद कार्यक्रम में सांस्कृतिक भवन में शामिल हुए, जहाँ सबसे पहले दिवंगत नेताओं को सुमन अर्पित क़ियाम
युवा संवाद कार्यक्रम की शुरुआत बाहर से आये अतिथियों को मुख्य द्वार पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव शैलजा सिंह, मनोनीत पार्षद रोमा चटर्जी, ज्योति मजूमदार द्वारा तिलक लगाकर किया गया जिसके बाद सभी मंच में विराजमान हुए और मंच का संचालन कर रहे सौरव मिश्रा ने जिंदाबाद के नारों से सभा को गुजनाम कर दिया, युवाओं ने बड़ी गर्मजोशी से पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, संतोष कोलकुंडा, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के साथ ही मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जयशवाल, का गुलदस्ता एवं महामाला से स्वागत नही किया गया ।
युवा नेताओं के उद्बोधन से पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में कोरोना काल जैसे विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा के क्षेत्र में जिले का नाम रौशन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल से ऑनलाइन समानित होने वाले प्राथमिक शाला फ़ाटपानी, विकासखंड बैकुंठपुर मे पदस्थ शिक्षक अशोक कुमार लोधी, प्राथमिक शाला जरौधा, विकासखंड खड़गवां में पदस्थ शिक्षक रुद प्रताप राणा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनेन्द्रगढ़ के पद पर कार्यरत मो. स्माइल खान को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन युवा कांग्रेस जवाहरबाल मंच के जिलाध्यक्ष सौरव मिश्रा ने किया।
उद्बोधन की शुरुआत जिला युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के स्वागत भाषण से हुया एवं उसके बाद युवा कांग्रेस के जिला प्रवक्ता शिवांश जैन ने उद्बोधन दिया। उसके बाद विधायक डॉ विनय जायसवाल ने युवाओं को संबोधित किया और युवा कांग्रेस द्वारा गर्मजोशी से किये गए स्वागत के लिए आभार प्रकट किया।
मंच पर संचालन कर रहे युवा कांग्रेस जवाहरबाल मंच के जिलाध्यक्ष सौरव मिश्रा ने युवाओं को संम्बोधित करने के लिए अतिथियों में सबसे पहले सरगुजा राजकुमार ए. आई. सी. सी. व जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव को आमंत्रित किया तो सांस्कृतिक भवन आदि बाबा जिंदाबाद के नारों से गुज उठा, उन्होंने कोरिया जिले में हुया स्वागत को अविस्मरणीय बताया एवं युवाओं कांग्रेस के अपार प्रेम के लिए धन्यवाद दिया।
अगली कड़ी में कार्यक्रम को गति देते हुए उद्बोधन के लिए राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा ने युवाओं को संबोधित किया। सबसे अंत मे युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी ने युवाओं को संबोधित किया उन्होंने कहाँ की शहर में प्रथम बार आगमन हुया, जवाहरबाल मंच के प्रदेश समन्वयक वेंकटेश सिंह, युवा ब्लॉक अध्यक्ष गुरु दत्ता सहित शहर के सभी युवाओं से जो स्नेह प्रेम मिला उसके लिए मैं मनेन्द्रगढ़ युवा कांग्रेस के भाई बहनों का सदा आभारी रहूँगा। उन्होंने युवाओं को राजनीति में धैर्य और संयम बनाकर काम करने और आगे बढ़ने की सलाह भी दिया।
युवा संवाद कार्यक्रम का समापन में आभार व्यक्त करने के लिए मंच संचालक सौरव मिश्रा ने आमंत्रित किया शहर के नए चर्चित युवा चहरे पूर्व न्यायाधीश वेंकटेश सिंह को जो शहर में आयोजित रैली व युवा संवाद के मुख्य आयोजक कर्ता थे। व्यंकटेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचन्द्र कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी संतोष कोलकुंडा, ए. आई. सी. सी. व जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव सहित बाहर से आये सभी मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया कि उन्होंने शहर के युवाओं को युवा संवाद के माध्यम से संबोधित किया।
युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनेन्द्रगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष मुरारी तिवारी, झगराखण्ड अध्यक्ष रजनीश पांडेय , जनपद अध्यक्ष विनय शंकर सिंह सहित युवाओं में संकेत शर्मा, अभिमन्यु ओझा, रंजन शर्मा, शुभम सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, संदीप सोनवानी, पिंटू भास्कर, इमरान खान, ऋषि तिवारी, सरबजीत सिंह, रवि जैन, गौरव गुप्ता, प्रिस पांडेय, तजिंदर छाबड़ा, स्नेहिल शुक्ला, आयुष जयशवाल, रितेश महोबिया, अनुज पांडेय, तरंग, अग्रवाल, आदित्य गोयल, गिरधर जयशवाल सहित सैकड़ो की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
