राजनांदगांव / गंडई से लगे मगरकुंड गाव मे एक मादा तेंदुवे का शिकार किया गया है शिकारियों द्वारा मादा तेंदुवे के सामने का पैर काट दिया गया है और उसके मुच्छ और दात को निकाल कर ले गए है।
बता दे कि तेंदुए के शव मिलने की सूचना मिली. जिसके बाद राजनांदगांव से वेटरनरी डॉक्टरों की टीम मौके पर जाकर परीक्षण किया। हालांकि इसकी मौत कैसे हुई अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के बाद आवश्यक चीजों को जबलपुर भेजा जाएगा, जहां पर डीएनए और बिसरा जांच होगी। रिपोर्ट के बाद ही तेंदुआ के मारे जाने के कारणों का स्पष्ट खुलासा होगा।
