अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम रायपुर तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महापौर एजाज़ ढेबर ने दी महिलाओं को सौगात
शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम रायपुर तक महिलाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा

रायपुर / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घोषणा की है कि रायपुर में हो रहे क्रिकेट श्रृंखला का टिकट अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन महिलाओं को निःशुल्क दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री जी के इस सराहनीय पहल में एक कदम आगे बढ़ते हुए और रायपुर से क्रिकेट स्टेडियम की दूरी को देखते हुए महापौर श्एजाज़ ढेबर ने कहा है कि नगर निगम रायपुर से क्रिकेट स्टेडियम तक महिलाओं के आवागमन के लिए निशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

यह निःशुल्क बस सेवा शाम 4:30 से इंडोर स्टेडीयम रायपुर से शुरू होगी। जिसमें महिलाओं से किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

error: Content is protected !!