कोरिया / कांग्रेस का चरित्र शुरू से ही मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी के विकास में अवरोध पैदा करने का रहा है.इसी तरह नागपुर पाराडोल रेल लाइन के लिए हो रही देरी में भी कांग्रेस की सरकार जिम्मेदार है.क्षेत्र की जनता के साथ हो रहे विश्वासघात के लिए मैं घोर निंदा करता हूं .
उक्त आशय का बयान जारी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश्वर मिश्रा ने कहा है कि विगत दिनों समाचार पत्र में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी के माध्यम से इस आशय का समाचार प्रकाशित हुआ है कि इस क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर नागपुर पाराडोल रेल लाइन का कार्य पूरा करने हेतु आग्रह किया है.साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि उक्त रेल लाइन भाजपा के कारण नहीं बच पा रही है, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने नागपुर पराडोल रेल लाइन की स्वीकृति प्रदान करते हुए अपने हिस्से की आधा राशि लगभग 114 करोड रुपए आवंटित कर उक्त रेलवे लाइन बिछाने हेतु भूमि पूजन भी कर दिया है.छत्तीसगढ़ शासन से रेलवे का यह समझौता हुआ था कि उक्त रेल लाइन बिछाने में जो भी खर्च होगा उसका आधा हिस्सा केंद्र सरकार देगी और आधा हिस्सा राज्य सरकार देगी तथा उक्त कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण एवं शेष राशि को जारी करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार की है.लेकिन कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा उसके लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया जाना क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय एवं भावनाओं से खिलवाड़ करने जैसा है. लेकिन कांग्रेस के पदाधिकारी ,जनप्रतिनधि क्षेत्र की जनता को अल्पज्ञ ना समझें ,जनता सब समझती है .सांसद पति भी विधानसभा अध्यक्ष हैं तथा उनकी छत्तीसगढ़ शासन में अच्छी पहुंच है. सांसद म एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर इस हेतु दबाव बनाना चाहिए ,उन्हें पत्र लिखना चाहिए या उन्हें दोषी ठहराया जाना चाहिए, लेकिन ऐसा ना कर कांग्रेस के पदाधिकारी भाजपा को दोषी ठहरा रहे हैं जो पूरी तरह अनुचित है.श्री मिश्रा ने मांग करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ शासन अपने हिस्से की राशि स्वीकृत कर अतिशीघ्र भूमि का अधिग्रहण करें ताकि रेल लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो सके अन्यथा आने वाले चुनाव में उन्हें यहां की जनता जरूर सबक सिखाएगी.
