महासमुंद / पुलिस और सायबर सेल टीम ने जंगल में जुआ खेलते 11 जुआडी को गिरफ्त किया। साथ ही रेड के दौरान टीम ने 7 मोटर सायकिल सहित 56 हजार 980 रूपये, के अलावा 11 मोबाइल जब्त किया है।
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर के जंगल में कुछ व्यक्तियों द्वारा जुआ खेला जा रहा था। उक्त जगह को घेराबंदी कर 11 जुआड़ियों को रंगे हाथ जुआ खेलते हुए सायबर सेल और पुलिस ने संयुक्त रूप से पकड़ा है। पकड़े गए जुआडियों में राहुल चंद्राकर पिता जोधन चंद्राकर 24 वर्ष निवासी मुनगासेर, लाल जी सिन्हा पिता भाऊ राम भारती 40 वर्ष निवासी सिंघनपुर, रिशु सलूजा पिता महेंद्र सिंह सलूजा 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 14, लव किशन देवांगन पिता तेजो राम देवांगन 24 वर्ष निवासी टिकरापारा, गजेंद्र ध्रुव पिता सुमेर सिंह ध्रुव 40 वर्ष निवासी टिकरापारा झलप, कृष्ण कुमार साहू पिता मनीराम साहू 34 वर्ष निवासी तुमगांव महासमुंद, मधु शुक्ला पिता राजू शुक्ला 36 वर्ष निवासी श्यामनगर झलप, राजा ध्रुव पिता प्रोग्राम ध्रुव 22 वर्ष निवासी अमलीड़ो झलप, लव कुमार ध्रुव पिता हनी लाल ध्रुव निवासी झलप, छोटू उर्फ टिकेश्वर पिता रामनाथ पटेल 24 वर्ष निवासी बस्ती पारा झलप, इंद्र कुमार पिता देवनारायण ढीमर 25 वर्ष निवासी बस्ती पारा झलप को साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम लखनपुर क्षेत्र घेराबंदी करके जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस को जुआ फड़ से 56 हजार 980 रुपये व विभिन्न कंपनी के 11 मोबाइल तथा अलग अलग कंपनियों के 7 मोटर साइकिल जब्त किया गया है। इन आरोपियों के खिलाफ पटेवा थाने में जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही की गई।
