Advertisement Carousel

छत्तीसगढ़ में 543 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 6 की मौत, सक्रिय मरीजों की संख्या 3570

Chinese coronavirus 2019-nCov under the microscope. 3d illustration

रायपुरछत्तीसगढ़ में आज 543 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 337 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 6 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3886 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

आज 543 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 16 हजार 854 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 9 हजार 198 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3570 हो गई है।

जिलेवार मरीजों की संख्या
दुर्ग- 140
राजनांदगांव- 30
बालोद- 1
बेमेतरा- 5
कवर्धा- 2
रायपुर- 206
धमतरी- 6
बलौदाबाजार- 14
महासमुंद- 4
गरियाबंद- 7
बिलासपुर- 30
रायगढ़- 3
कोरबा- 10
जांजगीर- 6
मुंगेली- 5
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 1
सरगुजा- 23
कोरिया- 10
सूरजपुर-16
बलरामपुर- 1
जशपुर- 9
बस्तर- 8
कोंडागांव- 0
दंतेवाड़ा- 3
सुकमा- 0
कांकेर- 2
नारायणपुर- 0
बीजापुर- 0

error: Content is protected !!