Advertisement Carousel

3 लोगो पर भालू का हमला, ईलाज जारी, संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव पहुची और घायलों से मुलाकात कर वन विभाग को दिया निर्देश

कोरिया / खबर हैं कि चरचा में 3 लोगो पर भालू ने हमला कर दिया हैं। सभी का इलाज चरचा के अस्पताल में जारी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों से मिलने संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव पहुची और घायलों में दिनेश वर्मा, कुद्दुस, बुचांटी से मिलकर वन विभाग के अधिकारियों को उचित निर्देश दिया हैं।

बता दे कि शनिवार की शाम नगर पालिका शिवपुर चरचा स्थित शहरी क्षेत्र के बीचो बीच जंगली भालू के पहुंचने से हड़कंप मच गया। चरचा कालरी के मुख्य मार्ग के पूर्व की ओर सड़क से मात्र 20 मीटर की दूरी पर अचानक भालू के दिखाई देने से वहां उपस्थित लोगों में दहशत मच गई। लोगों के शोर मचाने से भालू बगल की झाड़ियों में छिप गया, इसके कुछ देर पश्चात चरचा कालरी के विभागीय वीटीसी सेंटर व कोरिया नीर के बीच की सड़क से होते हुए घनी आबादी वाले वार्ड क्रमांक 12 बीटीसी कॉलोनी में प्रवेश किया। बीटीसी कॉलोनी की ओर भालू का सामना सबसे पहले दिनेश वर्मा से हुआ दिनेश वर्मा भालू को देख कर बगल के घर में घुसने की कोशिश की, तब तक भालू ने उनके हाथ के पंजे को अपने मुंह में दबा लिया, लेकिन भीड़ की वजह से उन्हें छोड़कर आगे की ओर बढ़ गया। गली कूचे से होते हुए भालू राम मंदिर के समीप स्थित वार्ड क्रमांक 11 राम मंदिर कॉलोनी में पहुंचा और इस दौरान उसने मोहम्मद कुड्डूस के ऊपर झपट्टा मारकर गिरा दिया और आगे बढ़ गया। आगे जाने के पश्चात नाले जाने के रास्ते में फेरु नामक व्यक्ति को घायल किया। बदहवास भाग रहे भालू ने किसी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं पहुंचाई मात्र सामने पड़ने वाले व्यक्ति को घायल करता हुआ चला गया।

चरचा कालरी क्षेत्र पहाड़ी से सटा हुआ है अक्सर भालू शहरी क्षेत्रों में आ जाते हैं भालू के आने की कई घटनाएं हो चुकी हैं किंतु वन विभाग के द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई हैं। दिन पर दिन कटते जंगल व जंगलों में जानवरों की भोजन की अनुपलब्धता भालू के शहरी क्षेत्र में आने की मुख्य वजह है। पूर्व में आबादी वाले कालरी क्षेत्र में भालू के आने की घटनाएं अक्सर रात में होती थी किंतु अब देर शाम भालू की धमक सघन आबादी वाले क्षेत्र में हो रही है जिससे किसी भी अप्रत्याशित घटना को नकारा नहीं जा सकता।

error: Content is protected !!