Advertisement Carousel

प्रेमी जोड़ी ने घटारानी के जंगल मे की आत्महत्या करने की कोशिश, सुसाइड नोट में लिखी थी पूरी दास्ता, उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती

रायपुर / प्रेमी युगल ने परेशान हो कर जहर सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की है, पूरा मामला फिगेंश्वर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी की है। जहां एक प्रेमी जोड़ी ने जहर सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की है। उनकी मोटरसाइकिल सिटी 100 क्रमांक ( CG 23 J 7466) मौका स्थल में देखा गया। घटना आज 03/04/2021 दिन शनिवार की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोंड (पांडुका) निवासी लड़के और ग्राम नागझर (पांडुका) निवासी लड़की
दोनो का आपसी में प्रेम सम्बन्ध था । वही कुछ दिन पहले उन दोनों की प्रेम संबंध के बारे में गांव के कुछ लोग जान गए और दोनों को प्रताड़ित करने लगे। इससे दोनो परेशान होकर जान देने की सोच ली और शनिवार को घटारानी में जहर सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर सरपंच ग्राम पंचायत छूईहा और मौजूद लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम भेजा गया। सूत्रों के मुताबिक लड़की की हालत ठीक ठाक है, वही लड़के की हालत गंभीर है।
घटना स्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें प्रेमी युगल ने अपनी दस्ता व्यक्त की हैं।

error: Content is protected !!