रायपुर / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज नक्सली घटना पर प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि छत्तीसगढ़ में भयावह की स्थिति बनी हुई है, एक तरफ कोरोना का संकट है दूसरी तरफ नक्सली हमले कर रहे हैं, इतनी बड़ी घटना के बाद भी सरकार की ओर से जवाबदार व्यक्ति नहीं है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम चुनाव में रैलियां कर रहे हैं। जवानों के पार्थिव शरीर बीजापुर नहीं पहुंचे हैं, और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव अभियान में लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि तत्काल कैबिनेट की बैठक लेकर निर्णय लेना चाहिए, उन्होंने कहा कि 2 साल में सरकार ने नक्सल को लेकर कार्य योजना नहीं बनाई, पुलिस पीछे हो गई, हमने बहुत हद तक नक्सलवाद पर कंट्रोल कर लिया था, सरकार में इच्छाशक्ति का अभाव दिख रहा है।
एक तरफ कोरोना का संकट, दूसरी तरफ नक्सली हमले कर रहे और आप असम में रैलियां कर रहे हैं – डॉ. रमन
