Advertisement Carousel

CM भूपेश बघेल ने सामाजिक संगठनों से की कोरोना के बचाव और रोकथाम के उपायों में राज्य शासन के साथ ही सक्रिय सहयोग की अपील

कोरोना से हम सब मिलकर लड़ेंगे तभी कोरोना को परास्त कर सकेंगे: CM भूपेश बघेल

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में राज्य के सभी संभागीय मुख्यालयों पर उपस्थित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से कोरोना से रोकथाम और बचाव के उपायों में राज्य शासन के साथ सहयोग की अपील की है।


    मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना से हम सब मिलकर लड़ेंगे तभी कोरोना को परास्त कर सकेंगे। पिछले साल भी समाज के लोगों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, इस बार भी सामाजिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह समय है जब हम सब संगठित होकर कोरोना से बचाव के नियमों का कड़ाई से पालन करें। बार-बार हाथ धोते रहें, मास्क का प्रयोग करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाकर रखें। बचाव में ही हमारी सुरक्षा है। हम सबको कड़ाई से इसका पालन करना चाहिए।

error: Content is protected !!