Advertisement Carousel

मूल्य वृद्धि में रोज बढ़ोत्तरी से जीवन जीना दूभर- हेमा देशमुख

रायपुर / प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार महंगाई सहित पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ और ईंधन की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी के विरोध में महापौर हेमा देशमुख के नेतृत्व में चूल्हा जलाकर पानी मे सब्जी बनाने का प्रतीकात्मक विरोध कर अधिवक्ता सचिव प्रदेश महिला कांग्रेस कुसुम दुबे इंजीनियर रश्मि चौधरी महिला कांग्रेस ग्रामीण प्रवक्ता हिमानी वासनिक शहर महिला कांग्रेस प्रवक्ता निकहत परवीन ने वर्चुअल धरना दिया।

महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि पेट्रोल-डीजल-रसोई गैस की कीमतों में हो रही निरंतर वृद्धि, अभूतपूर्व आर्थिक मंदी, बढ़ती बेरोजगारी और सभी जरुरी वस्तुओं की आसमान छूती कीमते केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण है।देश की जनता पिछले 15 महीने से कोविड 19 की मार से जूझ रहे हैं, वही गिरती अर्थव्यवस्था और घटते रोजगारों के बाद महंगाई के कारण आर्थिक परेशानियां झेल रहे हैं। इस सबके बावजूद जनता की दुख-तकलीफ से बिल्कुल बेपरवाह भाजपा सरकार देश के नागरिकों पर पेट्रोल व डीजल खाद्य पदार्थों के मूल्यों में हर रोज बढ़ोतरी होने से महंगाई का असर सभी प्रकार की वस्तुओं पर पड़ता है और उन्हें महंगा बनाता है, जिससे आज देश का हर व्यक्ति महंगाई से त्रस्त है।कोरोना महामारी के पिछले 5 माह में ही पेट्रोल-डीजल में 44 बार बढ़ोतरी की गई जो केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जनता से लूट का जीता-जागता उदाहरण है।

error: Content is protected !!