Advertisement Carousel

राजनीति में चर्चाएं होती है कोई एग्रीमेंट नहीं होता, चर्चाएं होती रहती है, बंद कमरों में हुई बातों का मर्यादा रखना चाहिए – टी एस सिंगदेव

रायपुर / साभार एएनआई / प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंगदेव से आज चर्चा के दौरान कई बातें साफ हो गई, हालांकि पहले से ही सारी बातें साफ रही पर तमाम अटकलों को आज इस बात से विराम मिल गया , जब उनसे पूछा गया कि राजनीतिक गलियारों में अभी भी कुछ चीजें सुनाई दे रही है कुछ ऐसा फार्मूला है क्या जो चेंज हो सकता है? उस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में चर्चाएं होती रहती है कोई एग्रीमेंट नहीं होता, चर्चाएं होती रहती है और छत्तीसगढ़ के संदर्भ में आज देखा कि एक अखबार में एक आर्टिकल प्रकाशित हुआ है हालांकि बैलेंस करके उन्होंने लिखा है हम लोगों की चर्चा हुई थी उनके वरिष्ठ एडिटर साथी आए थे एक बिंदु पर मुझे लगता है कि जो मैंने नहीं कहा उस तरह की बात छप गई की किसी टीवी चैनल ने उस तरीके से चला दिया उसको भी मैं स्पष्ट करना चाहूंगा मीडिया के साथियों को और उनकी भावनाओं को ठेस लगा होगा क्षमा प्रार्थी भी हूं लेकिन जिस बात को मैं पहले दिल से कह रहा हूं और आज भी उस बात को मैं कह रहा हूं कि दिल्ली में हम सब लोग गए थे और चर्चा हो रही थी उसके बाद एक टीवी चैनल ने यह न्यूज़ चला दी थी ढाई ढाई साल वाली। न्यूज़ जो चलाएं उसके आधार पर प्रतिक्रिया अभी बनी हुई है लेकिन अब तो ढाई साल भी पूरे हो गए तो कम से कम यह तो बात सामने आ गया की लकीर की फकीरी वाली कोई बात नहीं है ढाई साल मतलब ढाई साल कि 17 तारीख को शपथ दिए थे तो 18 तारीख को नई व्यवस्था आ जाएगी ऐसा नहीं होता है और जो मीडिया में जो न्यूज़ प्रकाशित हुई आज तक वह इशू बना हुआ है लेकिन जैसा मैंने कहा की बंद कमरों में हुई बातों का मर्यादा होता है हम लोगों का दायित्व और फर्ज भी है की उसकी मर्यादा रखें।

सवाल – आज से फ्री वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है क्या टारगेट है?

जबाब – टारगेट छत्तीसगढ़ के सभी पात्र नागरिकों को वैक्सीनेट करने का है और क्रम अब चलेगा वैक्सिंग की शुरू से उपलब्धता के आधार पर लेकिन अब यह उम्मीद की जा सकती है कि आप बेहतर तरीके से उपलब्ध हो सकेगी क्योंकि आज से पहले अगर 18 से 19 हजार वैक्सिंग के ढोज हमारे पास 45 साल से ऊपर के नागरिकों के लिए स्टॉक पर और दिन में लग रहे थे 6,000 से 8000 करीब 20 लाख वैक्सीन हमारे पास पड़ी हुई थी और 1 दिन में लग पा रही थी उस श्रेणी में 5000, 6000, 8000 इससे ज्यादा नहीं लग पा रही थी और अब साझा कार्यक्रम चलेगा तो यह सारा स्टॉक अगर उपलब्ध हो जाता है 18 साल से ऊपर के नागरिकों को लगाने के लिए तो हम चाहेंगे कि पहले दौर में 1 लाख वैक्सीन प्रतिदिन लगे और वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर 200000 वैक्सीन अगर उपलब्ध होगी तो स्टॉक उस हिसाब से वैक्सीनेशन कर सकेंगे अभी जो व्यक्ति स्टॉक जो उपलब्ध हैं उदाहरण के तौर पर मैं बता रहा हूं 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए हमारे पास अभी 3 दिन का स्टॉक उपलब्ध है और 45 वर्ष से अधिक के लिए 348 दिन का स्टॉक है 3 दिन का स्टॉक और 348 दिन का स्टॉक यह जो नीति बनी थी वह इसमें वैक्सीन जल्दी उपलब्ध होने के बाद भी और ना लगने का स्थिति उत्पन्न कर दिया था आने वाले समय में मुझे लगता है कि ज्यादा लोगों को वैक्सीन उपलब्ध हो सकेगी।

सवाल – अब 18 वर्ष से अधिक 3 लोगों के लिए घड़ी वैक्सीन उपलब्ध हो रहा है क्या या अभी भी रिजर्व रहेगा?

जवाब – अभी तो सभी के लिए ओपन हो गया है क्योंकि वह गारमेंट ऑफ इंडिया का स्टॉक था और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया 45 प्लस वैक्सीनेट कर रही थी लेकिन अब गवर्नमेंट ऑफ इंडिया 18 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए भी अपनी तरफ से उपलब्ध करा रही है अब वह अंतर नहीं रहेगा लेकिन राज्य के पास जो खरीदा हुआ स्टॉक था वह अपने हिसाब से 18 से 45 वर्ष के लोगों को लगा कर अपने वैक्सीन खपत पूरा कर लेगा और इस दिशा में जो वैक्सीन वेस्टेज की बात आई थी जो 30% की बात राष्ट्रीय चैनल में आ गई थी तब देखें उसको सरलीकरण करने के बाद .95% वेस्टेज की जानकारी है यार इतना अंतर आ जाता है कि कई बार फिर बाद में उसकी सफाई देनी पड़ जाती है।

सवाल – वैक्सीनेशन जिस स्पीड से चल रहा है क्या आपको लगता है बहुत जल्द हम उस टारगेट को अचीव कर पाएंगे?

जवाब – सरकार ने जो आंकड़े जो लक्ष्य उन्होंने रखा है जुलाई के आखिरी तक या अगस्त तक में एक करोड़ वैक्सीन प्रतिदिन उपलब्ध करा देंगे जिस दिन से एक करोड़ वैक्सीन उपलब्ध होती है जिस प्रकार से एक आंकड़ा आया था 20 करोड़ महीने में एक करोड़ प्रतिदिन मतलब 30 करोड़ और अगर यह छोड़कर भी 20 वैक्सीन महीने में उपलब्ध हो जाती है और अंकुर 200 करोड़ों लोगों को लगाना है जिसमें से 30 करोड़ लोगों को हमने लगा चुका है तो बचते कितने हैं 170 करोड़ डोज और अगर 170 करोड़ को 20 से भाग देते हैं तो साडे 8 महीने होंगे और महीने में 20 करोड़ वैक्सीन देश में बनकर उपलब्ध होती है तो साढ़े 8 महीने में यह काम पूरा हो जाएगा।

सवाल – अभी कितना वैक्सीन मिल रहा है छत्तीसगढ़ को?

जवाब – अभी हमारे पास 19 लाख स्टॉक में उपलब्ध है क्या भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने जो खरीदा था उसका आंकड़ा है और आज 21 तारीख से एक साथ टीकाकरण हो गया तो जो राज्य सरकार ने जो खरीदी जिसका पैसा दिया जा चुका है तो हम तो चाहेंगे कि आप केंद्र से पैसे वापस हो जाएं।

सवाल – भाजपा की कल बैठक हुई थी 15 साल के शासनकाल में किसी की कमजोरी सहयोग के कारण टूटते रहे हैं संकेतिक रूप में बयान आया है कि जोगी जी की कमजोरी कांग्रेस से रही यह आप कितना मानते हैं?

जवाब – यह बात सबके सामने रही थी उस दरमियान आज जोगी जी हमारे बीच नहीं है लेकिन पूरा सम्मान मन से रहते हुए कहूंगा कि जो राजनीतिक परिस्थिति कांग्रेस में बनी थी उसमें दिखता था कि कांग्रेस का परिवार एक साथ नहीं है जोगी जी 2003 में मैं मुख्यमंत्री का चुनाव उन्होंने लीड किया था और कांग्रेस की सरकार नहीं बन पाएगी और 15 सालों तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी जोगी जी की जो उपस्थिति थी उसमें ऐसा लगता कि कांग्रेस परिवार एक साथ नहीं है उस हद तक जो मदद मिली होगी बीजेपी को मतदाता के मन में यह बात आया होगा कि घर ही एक नहीं है तो क्या करना और कांग्रेस अगर विकल्प के रूप में नहीं दिख रही तो स्वाभाविक है कि चुनाव जीतने में कठिनाई होती है और अच्छा विकल्प जनता को 2018 में दिखी और मतदाताओं ने भरपूर साथ दिया।

error: Content is protected !!