Advertisement Carousel

स्व रामधनी गुप्ता के स्मृति में बनाया गया मुक्तिधाम में शेड

कोरिया / जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के शहरवासियों को स्व.रामधनी गुप्ता के परिवारजनों ने एक अनूठी सौगात दी हैं।

आपको बता दे कि कुछ समय पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेता रामधनी गुप्ता जी का निधन हो गया था। अब उनके नही रहने पर उनके परिवारजनों ने बैकुण्ठपुर के शहरवासियों को एक अनूठी सौगात मुक्तिधाम के भीतर शेड बना कर दी हैं। पूर्व में 3 शेड मुक्तिधाम के अंदर बने हुए हैं और अब स्व रामधनी जी के स्मृति में बने इस शेड को लेकर कुल 4 शेड निर्मित हो गए हैं।

इस दौरान प्रशांत गुप्ता, प्रणय गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, शैलश शिवहरे, भानुपाल महेंद्र वेद, आनंद गुप्ता, रवि सिंह व अनुराग दुबे उपस्थित रहें।

error: Content is protected !!