Advertisement Carousel

ग्रीन सूरजपुर क्लीन सूरजपुर के तहत सूरजपुर में वृक्षारोपण

सूरजपुर / नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल की पहल पर नगर की प्रमुख औद्योगिक संस्थान बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड ने ग्रीन सूरजपुर क्लीन सूरजपुर के तहत सूरजपुर शहर में वृक्षारोपण हेतु दो हजार पौधे और सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड प्रदान करने की स्वीकृति दी है और शहर में सघन वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत अग्रसेन वार्ड से कर दी है।

गौरतलब है कि नगरपालिका क्षेत्रान्तर्गत 18 वार्डों में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाकर समूचे सूरजपुर शहर को हरियाली युक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल ने अभियान की शुरूआत अग्रसेन वार्ड क्र.-12 स्थत हाई स्कूल ग्राउण्ड एवं वार्ड क्र.-13 स्थित स्कूल परिसर में गणमान्य नागरिकों, षिक्षकों व नगरपालिका के जन प्रतिनिधियों ने की। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि प्रवेष गोयल, बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड के डायरेक्टर राहूल अग्रवाल, पार्षद संजय डोसी, पवन पुष्पलता साहू, पुष्पलता गिरधारी साहू, एल्डरमेन मो0 इदरीष, प्राचार्य लैफ सिंह, व्याख्याता एस.एम. नसीम, आर.डी. सिंह, सुनिल कुजुर, ओ.पी. राजवाड़े, एस.डी. तिवारी, श्रीमती प्रियंका मिश्रा, अजय उपाध्याय, योगेष पाण्डेय, श्रीमती अरूण मिंज, रष्मि उहरिया, प्रधान पाठक प्रवीण तिवारी, गुलाब चंद साहू, नारद मिंज, मानसाय टोप्पो, रविषंकर कुषवाहा, गणेष, सोहन पण्डित, सुनील दत्त तिवारी, सलीम खान, अषरफ अली खान, रूस्तम एवं विनोद उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण के लिए बर्बरिक प्रोजेक्ट दे रहा ट्री गार्ड व पौधे

नगरपालिका अध्यक्ष के.के. अग्रवाल की पारिवारिक संस्थान बर्बरिक प्रोजेक्ट लिमिटेड ने शहर में सघन वृक्षारोपण का बीड़ा उठाया है, वृक्षारोपण के लिए उन्नत किस्म के पौधे और ट्री गार्ड समेत अन्य संसाधन बर्बरिक प्रोजेक्ट उपलब्ध करा रही है। संस्थान के कन्हैया अग्रवाल व राहूल अग्रवाल ने बताया कि वृक्षारोपण के लिए स्थल व पौधों की प्रजाति का चयन नगरपालिका ने की है।

error: Content is protected !!