विक्रांत वृक्ष संकल्प के तहत आज कुल 322 पेड़ो सहित कुल 618 पेडों का अब तक हुआ रोपण: दीपक राही
पीपल, जामुन, शीशम, बेल, बहेड़ा ,गुलमोहर, आँवला के सैकड़ों वृक्षो को बमरी कांटे से किया गया सुरक्षित।
अंतिम पड़ाव में कल रतनपुर के द्वार पे, बायपास मोड़ तिराहे पर बड़ पीपल नीम के 3 पेड़ लगा के पूर्ण करेंगे संकल्प: विक्रांत
बिलासपुर / विक्रांत वृक्ष संकल्प के साथ वृक्ष क्रांति का परचम वृक्षारोपण के रूप में मदनपुर पहुंचा। जहां संकल्पित युवाओं की कई टोली रोड के दोनों तरफ वृक्षों को रोपित करते बमरी कांटे से सुरक्षित करते और क्यारी बना बना के पानी डालती दिखी। वृक्ष क्रांति जोगी छाया अभियान के दीपक राही ने बताया कि हमारे इस अभियान ने अब जन अभियान का रूप ले लिया है।गांव गांव में स्थानीय लोग साथ आकर पेड़ो को गोद ले रहे हैं उसकी देखभाल करने का संकल्प ले रहे हैं। पेट्रोल पंप, ढाबा संचालक, आस पास के दुकानदार, यहाँ तक कि गांव के आस पास टापरी लगा के कार्य करने वाले लोगों ने पेड़ो को गोद लिया है।इस जनभागीदारी से हमारे उद्देश्य की पूर्ति होना निश्चित है आने वाले सालों में इस रास्ते पे सैकड़ो छायादार वृक्ष इस क्रांति को ब्यान करेंगे।
वृक्ष क्रांति के संकल्पित क्रांतिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि की आज कुल 322 पौधे लगाए गए जिनमे शीशम,पीपल, गुलमोहर, जामुन, बेल, सीताफल, आँवला प्रमुख हैं। साथियो के साथ हमने पेडों को बमरी के कांटों से घेरा बना कर बचाने हेतु जाल बनाया है। आज और कल का कुल आंकड़ा 618 पेडों का हो चुका है।
विक्रान्त तिवारी ने बताया कि कल इस संकल्प का अंतिम पड़ाव माँ महामाया की नगरी रतनपुर की पावन भूमि पे हम बायपास मोड़ पे बड़ पीपल और नीम के पेड़ लगा के संकल्प पूर्ण करेंगे।
आज के कार्यक्रम में विक्रान्त तिवारी,दीपक राही, सुनील वर्मा, हरनारायण साहू, रामकुमार लुनिया, इब्राहिम मसीह, विपिन टाइटस,मनीष पटले, लक्षमण लहरे,पुष्पराज देवांगन, धर्मेंद्र साहू आदि क्रांतिकारी शामिल हुए।
