रायपुर / राजधानी रायपुर के अम्बुजा मॉल स्थित TMC क्लब के संचालक खुलेआम देर रात बेखौफ होकर पुलिस व जिला प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए क्लब में शराब परोस रहे है।
वही सोशल डिस्टेंसिंग की अगर बात की जाए तो क्लब संचालकों ने इतने व्यक्तियों को एंट्री दी है कि क्लब के अंदर पैर रखने तक कि जगह नहीं रही। नाम ना छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि क्लब संचालक प्रशासन के कुछ अधिकारियों से सांठगांठ कर देर रात तक क्लब का संचालन कर रहे है। परमिट टाइम से अधिक समय तक उक्त क्लब में शराब परोसी जा रही है और प्रशासन द्वारा ज़ारी कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया जा रहा है।
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि आज फ्रेंडशिप डे के अवसर पर शानदार व जानदार पार्टी का आयोजन टीएमसी क्लब के संचालकों द्वारा रखा गया है जहाँ शराब परोसने के साथ ही दूसरे नशों का भी सेवन करवाया जाएगा। अब देखना यह होगा कि उक्त खबर से पुलिस सहित जिला प्रशासन के कानों में जूं रेंगती है या नहीं?
