Advertisement Carousel

अनोखा रिवाज – शादी करने के लिए चुरानी पड़ती है दूसरे की बीवी

दुनिया भर में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है. अलग-अलग धर्मों के लिए अपनी-अपनी मान्यताओं और रस्मो-रिवाज के हिसाब से इसे मनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी उस परंपरा के बारे में सुना है जहां शादी करने के लिए लड़के को पहले किसी दूसरी की बीवी को चुराना होता है. अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति का यह रिवाज…

पश्चिमी अफ्रीका में रहने वाली वोदाब्बे जनजाति ऐसी है जहां शादी को लेकर बनाए गए रीति रिवाज सभी को हैरान कर देते हैं. यहां शादी करने से पहले मर्दों को किसी दूसरे शख्स की पत्नी को चुराना पड़ता है. इस तरह से शादी करना ही इस जनजाति की पहचान है.

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यहां पहली करने के लिए घर वालों की मर्जी जरूरी होती है. लेकिन अगर बात दूसरी शादी करने की है तो पहले पुरुषों को किसी दूसरे शख्स की पत्नी को चोरी करना पड़ता है. ऐसे में जो लोग दूसरे की बीवी की चोरी नहीं कर पाते हैं वे दूसरी शादी नहीं कर सकते. 

मनाया जाता है गेरेवोल फेस्टिवल – लोगों ने इस रिवाज को आज भी कायम रखा है, इसलिए हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है. जिसमें लड़के सजकर, अपने चेहरे पर रंग लगा लेते हैं. इसके बाद वे डांस और कई अन्य तरह से दूसरों की बीवियों को रिझाने की कोशिश करते हैं.

 

कामयाब होने पर करा देते हैं शादी – हालांकि इस दौरान ये ख्याल भी रखना होता है कि महिला के पति को इस बात का पता न चल जाए. ऐसे में अगर कोई महिला दूसरे पुरुष के साथ भाग जाती है तो फिर लोग उन दोनों को ढूंढकर उनकी शादी करा देते हैं. ये परंपरा सबसे अलग है.

महिला जज लेती हैं पुरुषों का टेस्ट – खास बात है कि इस फेस्टिवल में महिलाएं जज बनती हैं जो पुरुषों की खूबसूरती का टेस्ट करती हैं. ऐसे में जो पुरुष सबसे आकर्षक साबित होता है, महिला जज चाहे तो उसके साथ शादी कर सकती है, भले ही वो महिला जज पहले से शादीशुदा क्यों न हो. zeenews
error: Content is protected !!