सिद्ध बाबा धाम में विधायक गुलाब कमरों में किया वृक्षारोपण

कोरिया / सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब कमरों ने गुरुवार को सिद्ध बाबा धाम पहुंचे जहां पर उन्होंने उन्नयन कार्य का अवलोकन किया तथा वृहद वृक्षारोपण किया। सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो ने वनमण्डल मनेन्द्रगढ़ द्वारा सिद्धबाबा पहाड़ (मंदिर)उन्नयन के तहत सिद्धबाबा पहाड़ पहुँच मार्ग पर आज विधि विधान से पथ वृक्षारोपण किया गया।


वृहद वृक्षारोपण में शोभादार, छायादार, फलदार व आस्थामूलक पौधों का रोपण किया गया! इस अवसर पर सिध्द बाबा सेवा समिति सदस्य मनोज कक्कड़, अमित पोद्दार, पप्पू बोंदिया, अमर सिंह श्याम, एसडीओ मनोज विश्वकर्मा, रेंजर हीरालाल सेन सहित भक्तजन, वन व पुलिस अमला मौजूद रहा।

इस अवसर पर विधायक गुलाब कमरों ने कहा कि प्रकृति के बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं है प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है! मानव जीवन एवं प्रकृति एक-दूसरे के पूरक हैं। हम प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से प्रकृति पर आश्रित हैं। प्रकृति के बिना हमारा अस्तित्व सम्भव नहीं। प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि धरती को हरा-भरा रखने एवं पर्यावरण संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक किया जाना आवश्यक है। वातावरण को शुद्ध रखने के लिए समय-समय पर पौधारोपण किया जाना जरूरी है। मानव जीवन को सतत् स्वस्थ और सुखी बनाने के लिए प्रकृति तथा पर्यावरण का संरक्षण आवश्यक है। अच्छे वातावरण में ही जीवन का बेहतर विकास हो सकता है। वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम आने वाली पीढ़ी को बेहतर वातावरण दे सकते हैं। पृथ्वी पर बढ़ते तापमान एवं बिगड़ती परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी है। जहां तक संभव हो प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में एक वृक्ष तो जरूर लगाना चाहिए।

error: Content is protected !!