Advertisement Carousel

क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन गायत्री परिवार की तीन बहनों के साथ कुल चार ने किया अनशन

आंदोलन को तेज करने के लिए मंच के कोर कमेटी की बैठक जारी

कोरिया / चिरिमिरी जिला मुख्यालय बनाओ मंच के द्वारा जारी क्रमिक भूख हड़ताल के
तीसरे दिन गायत्री परिवार की तीन बहनों के साथ कुल चार लोग अनशन पर बैठे । इसी बीच आंदोलन को तेज करने के लिए देर शाम से मंच के कोर कमेटी की चल रही बैठक जारी है ।
क्रमिक भूख हड़ताल के तीसरे दिन को गायत्री परिवार की सुश्री खुशबू गुप्ता, सुश्री किरण यादव, सुलोचना एवं भगवान दास एक दिवसीय भूख हड़ताल किया ।
इसी बीच इस आंदोलन को तेज करने के लिए मंच की कोर कमेटी की बैठक रात 8 बजे से शुरू हुई, जो अब तक जारी है ।

error: Content is protected !!