रायपुर / छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दूसरे दिन पित्र मोक्ष के अवसर पर विगत 2 वर्षों में समाज के दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए पुरानी बस्ती स्थित अग्रसेन भवन में सामूहिक गीता पाठ , हवन व ब्राम्हण भोज का आयोजन किया गया।
समाज के रायपुर जिला अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने कहा कि विगत 2 वर्ष समाज व देश के लिए बहुत कठिनाइयों का रहा हमने अपने कई नजदीक परिजन खोए हैं । अनुराग अग्रवाल ने कहा कि हम शोक संतप्त परिवार के इस कठिन दौर में उनके साथ खड़े हैं व समाज इस गीता पाठ व हवन यज्ञ के द्वारा अपने उन परिजनों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष अजय दानी ,सचिव जेपी अग्रवाल, आकस्मिक सहायता कोष के धरम अग्रवाल व विट्ठल अग्रवाल ने कहा की शोक संतप्त परिवार के पढ़ाई, शादी ,स्वास्थ्य के लिए समाज की ओर से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
अग्रसेन जयंती महोत्सव के संयोजक अमित अग्रवाल ने इस दुख की घड़ी में समाज के एकजुट होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहां कि यह संगठन ही हमारी ताकत है। उन्होंने कहा कि कल अग्रसेन जयंती के अवसर पर दोपहर 2:00 बजे अभिषेक बोल पुरानी बस्ती से महाराजा जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी।
छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के संरक्षक उमेश अग्रवाल, सीके अग्रवाल,अनुपम अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल ने लगातार एकल होते परिवार की विपदा से बचने के लिए संगठित होकर रहने का सुझाव दिया और इस हेतु 5 एकड़ में 100 कमरों का विशाल अत्याधुनिक वृद्ध आश्रम खोलने का प्रस्ताव पेश किया।
आज के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के कपिल नारायण अग्रवाल ,लड्डू गोपाल अग्रवाल,नीरज अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सुमन अग्रवाल चंद्रलेखा अग्रवाल सुलेखा अग्रवाल नीरू अग्रवाल सुरेश अग्रवाल मनोज अग्रवाल उपस्थित थे।
