Advertisement Carousel

रेलवे पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को पकड़ा, 18 नग मोबाइल जप्त

बिलासपुर / रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बिलासपुर टास्क टीम बिलासपुर तथा जीआरपी बिलासपुर द्वारा शातिर मोबाइल चोर पकड़ा गया, साथ ही उसे खरीदने वालो को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से 18 नग मोबाइल जिसकी कीमत 2लाख 48 हजार 289 रुपये है।

प्रार्थीया सपना प्रामाणिक द्वारा जीआरपी बिलासपुर में बताया गया कि उसका 1 नग वीवो कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत 16490 रूपये जो कि 13 नवंबर को बिलासपुर स्टेशन फुट ओवर ब्रिज में चढ़ते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। जिसकी शिकायत पर जीआरपी बिलासपुर द्वारा अपराध दर्ज कर लिया।

जिस पर कार्रवाई करते सीसी टीवी फुटेज में एक युवक के चढ़ाते देखा गया उसी आधार पर पुलिस ने कृष्णा चतुर्वेदी पिता स्व श्याम लाल, उम्र -24, निवासी – कुम्हार पारा थाना -सिविल लाइन, पूछताछ के लिए लाया गया। जिसमे उक्त मोबाइल के आलावा अब तक कुल 6 नग एंड्राइड मोबाइल अपने घर में छुपा कर रखना तथा 12 नग एंड्राइड मोबाइल अपने परिचय के शिवम् गुप्ता को देना बताया । पुलिस ने दोनों के पास से सारे मोबाइल जब्त कर लिया गया।

error: Content is protected !!