Advertisement Carousel

कांग्रेस ने धोखा दिया, अम्बिका कौन होती हैं – अनुराग सिंगदेव, मेरे इस्तीफा देने से कोरिया जिले का विभाजन नही होगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगी – अम्बिका सिंगदेव

कोरिया / कोरिया जिले के दो नगरीय निकाय चुनाव बैकुंठपुर और चरचा में राजनीति गरमा सी गई हैं और अब बयानबाजी का दौर प्रारंभ हो गया हैं।

दरअसल नवीन जिला एमसीबी की घोषणा के बाद एक हवा चली जिसमे बैकुंठपुर और चिरमिरी असंतुष्ठ नजर आए। दोनो स्थानों में अपनी अपनी मांग को लेकर खींचातानी चलती रही लेकिन इसी बीच बैकुंठपुर और चरचा का निकाय चुनाव सामने आ गया।

कोरिया बचाओ मंच के समर्थन में खड़ी संसदीय सचिव, विधायक बैकुंठपुर ने बयान जारी कर चुनाव होने की बात कही।

तो वही भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कोरिया अम्बिका सिंहदेव कौन होती है भाजपा को चुनाव लड़वाने की घोषणा करने वाली, कांग्रेस ने धोखा किया है उसके लिए अम्बिका सिंहदेव जवाबदार है, उनको कड़ा कदम उठाकर संसदीय सचिव पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

जिसके बाद संसदीय सचिव अम्बिका सिंगदेव का वापस एक बड़ा बयान आया हैं कि मेरे इस्तीफा देने से कोरिया जिले का विभाजन नही होगा तो मैं इस्तीफा दे दूंगी, मुझे आस्वस्त कर दे मैं इस्तीफा दे दूंगी।

error: Content is protected !!