Advertisement Carousel

सभी निकायों में हम भारी बहुमतों से जीतकर आएंगे, भाजपा के पास ना कोई मुद्दा है ना कोई विजन – मंत्री शिवकुमार डहरिया

00 खंडगवा ब्लॉक के लोग जहा चाहे वहां रह सकते है …….

00 अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है…

कोरिया / नगरीय प्रशासन मंत्री व कोरिया जिला चुनाव प्रभारी शिव कुमार डहरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे, जहा उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि प्रदेश के 15 निकायों में चुनाव हो रहे हैं सारी निकायों में हमारी पार्टी चुन कर आएगी, सरकार ने नगरीय निकाय के क्षेत्र में जो वेहतर कार्य किया है उसके लिए देश मे सराहा गया है। भुपेश बघेल की सरकार अच्छा काम कर रही है जिसका परिणाम हमको इस चुनाव में देखने को मिलेगा, हम भारी बहुमतों से जीतकर आएंगे।

बहिष्कार जैसी कोई बात नहीं है लोगों के मन में आशंका थी कि क्या होगा लेकिन माननीय मुख्यमंत्री जी ने कह दिया है खंडगवा ब्लॉक के लोग जहा चाहे वहां रह सकता है अगर वह कोरिया में रहना चाहते हैं या मनेंद्रगढ़ में रहना चाहते हैं वहाँ रखा जाएगा, यही तो विवाद की स्थिति थी अब कोई विवाद की स्थिति नहीं है। अभी दावा आपत्ति का समय शेष है उसके बाद स्थिति और साफ हो जाएगी। नए जिले लोगों की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं लोगों के असुविधा के लिए नहीं बनाए जाते हैं, इस जिले के लोगों को कहीं कोई असुविधा नहीं होगी।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास ना कोई मुद्दा है ना कोई विजन है छत्तीसगढ़ की जनता ने उन्हें पहले ही सबक सिखा दिया है। 15 साल उन्होंने राज किया और 15 सालों में जिस तरह से उन्होंने काम किया 14 सीटों में सिमटा गई। नगरीय निकाय के मुद्दों को छोड़कर दूसरे मुद्दों पर चुनाव लड़ने की बात करते हैं यह, छत्तीसगढ़ की जनता सब समझ रही है और जिस तरीके से विधानसभा चुनाव में इनको सबक सिखाया है उसी तरह 15 निकाय में उनको सबक सिखाएगी।

क्या पार्टी अंबिका सिंह देव से नाराज हैं जिसे लेकर कहा कोई नाराजगी नहीं है।

error: Content is protected !!