Advertisement Carousel

बड़ी खबर – अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत

महासमुन्द / ओडिशा के नुआपड़ा जिले के जोंक थाना अंतर्गत सुनसुनिया में एक तेज रफ्तार आल्टो कार(सीजी 06 जीएफ 2753) अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गयी और पेड़ से जा टकराई. हादसे में एक बालक और एक महिला समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई है.

मृतकों की पहचान प्रदीप मल्लिक(50), बसंती मल्लिक(45), शत्रुघ्न प्रधान(65), जगदीश साहू(37), मानस साहू(12) व सुगनाथ भोई(50) के रूप में हुई है. सभी मृतक छत्तीसगढ़ महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम रसोड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना के वक्य कार मृतक सुगनाथ चला रहा था. बताया जा रहा है कि, सभी एक शादी समारोह में शामिल होने सिंधीकेला जा रहे थे. सुनसुनिया स्थित महामाया कालेज के पास नुआपड़ा – बरगढ़ बीजू एक्सप्रेस वे पर कार सड़क से करीब दस फिट नीचे उतर गयी और पेड़ से जा टकराई. इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल एक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

खबर पाकर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, जोंक व नुआपड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं.

error: Content is protected !!