- कोरिया /
पुलिस अधीक्षक कोरिया प्रफुल्ल कुमार ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मनेन्द्रगढ राकेश कुमार कुर्रे द्वारा लगातार जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थ पर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य में दिनांक 02.03.2022 को रोड़ पेट्रोलिंग में हमराह स्टाफ के रवाना हुआ था कि मुखवीर से सूचना मिला कि लहंगीर मोहल्ला मंदिर के पास छः व्यक्ति 52 पत्ती के तास से रूपये पैसा का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे है, कि सूचना तत्काल हमराह स्टाफ के लहंगीर मोहल्ला मंदिर के पास जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जो 1.योगेश अग्रवाल पिता अवधेश अग्रवाल उम्र 42 वर्ष 2. अवनीष वैश्य पिता स्व0 व्ही0के0 वैश्य उम्र 48 वर्ष 3. पीयूष अग्रवाल पिता स्व0 सीता राम अग्रवाल उम्र 36 वर्ष 4. गोपाल वैश्य पिता बी0डी0 वैश्य उम्र 42 वर्ष 5. अनील कुमार पिता स्व0 एल0एल0 कोरी उम्र 42 वर्ष 6. अशोक कुमार पिता स्व0 विलाशा उम्र 58 वर्ष सभी निवासी मनेन्द्रगढ़ थाना मनेन्द्रगढ का बताये आरोपी के पास नगदी रकम 16410/रूपये, 52 पत्ती तास का गड्डी एवं एक नग दरी मिला। आरोपीगण का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने 13 जुआ एक्ट अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो के विरूद्व पृथक से धारा 151/107,116(3) जा0फौ0 के तहत कार्यवाही किया गया है। अवैध कारोबारियो के विरूद्व लगातार कार्यवाही जारी रहेगा। सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी, सहायक उप निरीक्षक आर0एन0 गुप्ता आरक्षक, जितेन्द्र ठाकुर,राजेश रगड़ा , प्रमोद यादव, भूपेन्द्र यादव, अजय पोया का सराहनीय योगदान रहा।
52 पत्ती तास में पैसा दांव लगाकर जुआ खेलते 6 युवक गिरफ्तार
