Advertisement Carousel

भाजपा आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की प्रथम कार्यसमिति बैठक सम्पन्न


आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हम अभी से तैयार है-आदित्य कुरील
कोरिया / भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल एवं सोशल मीडिया की प्रथम कार्यसमिति बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह, आईटी सेल के प्रदेश सह संयोजक आदित्य कुरील, सोशल मीडिया के प्रदेश सह संयोजक पवन शर्मा, संभाग प्रभारी आयुष्मान दीक्षित, सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तीरथ राजवाड़े, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन, आईटी सेल के जिला सह संयोजक त्रिलोचन चक्रवर्ती, सोशल मीडिया के जिला संयोजक आशीष साहू उपस्थित रहे। अथितियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर द्वीप व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, जिले में आईटी सेल व सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं के द्वारा बहुत अच्छा कार्य किया जा रहा है आने वाले समय में हम जिले से बूथ स्तर पर सोशल मीडिया की टीम तैयार रहेगा, जिससे पार्टी को लाभ मिलेगा। प्रदेश आईटी सेल सह संयोजक आदित्य कुरील ने कहा कि, आज के समय में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से केन्द्र सरकार के जनकल्याण योजनाओं एवं पार्टी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा किया। उन्होंने कहा कि, आने वाले विधान सभा चुनाव में हम सब के सोशल मीडिया का चुनाव होगा, हमें अभी से तैयार रहना होगा। सोशल मीडिया सह संयोजक पवन शर्मा ने कहा कि, प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों में आईटी सेल व सोशल मीडिया की बैठक लगातार हो रही है, उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जिसके जरिये हम अपनी बातों को आसानी से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचा सकते है। संभाग प्रभारी आयुष्मान दीक्षित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, वर्तमान समय में सोशल मीडिया का काफी महत्व बढ़ गया है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र चक्रधारी, रश्मि सोनकर, मीनू पटेल, सोनालाल राजवाड़े, रमेश राजवाड़े, राजेश ठाकुर, लव रवि, संस्कार शर्मा, अश्विनी पडवार, राजेश साहू, ओम शुक्ला सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!