Advertisement Carousel

कोरिया के आयुष ने मैनपाट महोत्सव में जमाया रंग, तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजा सरगुजा

कोरिया / सरगुजा के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में मैनपाट महोत्सव का शानदार शुभारंभ हुआ। 3 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में देश के मशहूर कलाकार सहित स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम में शमां बांधा।

इसी तारतम्ब में कोरिया के बेटे आयुष नामदेव ने भी छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े महोत्सव में कोरिया का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। जिसमे कोरिया के बेटे आयुष नामदेव ने अपना शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों की काफी तालिया इक्कठी की, साथ ही राज्यस्तर पर कोरिया जिले का नाम रौशन किया।

आपको बता दे कि आयुष पूर्व में भी कई बड़े प्रोग्राम करते आये और और लगातार सगीत जगत में आगे बढ़ते जा रहे हैं, आयुष पुर्व मे सोनी tv के इंडियन आइडल में भी अपनी प्रतिभा दिखा कर कोरिया का नाम रोशन कर चुके है।

error: Content is protected !!