कोरिया / होस / होली विशेषांक / जरूर ही विधानसभा चुनाव को समय भरपूर हैं। वावजूद इसके विधानसभा लड़न्ते अभी से ही तैयारियों में जुट गए हैं।
सुत्र बताते है की होली के तीन दिन पूर्व देर रात प्रेमबाग मैदान में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी, उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी और उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने मिल कर एक गुप्त बैठक की जिसमें यह तीनों भाजपाई ने अपनी एकता का परिचय दिया और बड़ी बड़ी कसमें खाई की टिकट पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल को नहीं मिलना चाहिए, चाहे इसके लिए हमें जो करना पड़े, टिकट हम तीनों में से ही किसी एक को लेना हैं, हमें एक रहना पड़ेगा। हम तीनों में से जिस किसी को टिकट मिलता है हमें एक दूसरे का साथ देना पड़ेगा। लगभग चार घंटो तक इन विषयों पर चर्चा कर बैठक समाप्त हुई। साथ ही अलगे ही दिन सुबह इस तीनों विधायक प्रतिनिधियों ने भाजपा नेता रेवा यादव और अंचल राजवाड़े को धमकी दी की भैयालाल राजवाड़े से वो तत्काल दुरी बना ले। जिसके बाद तुरंत ही इस दोनों नेताओं भैयालाल से दुरी बना ली है।
आपको बता दे की अगले बैकुंठपुर विधानसभा चुनाव के लिए में फिर से मैदान में भैयालाल तैयार दिख रहे है। लगातार विधानसभा क्षेत्रों में पुराने अंदाज के साथ दौरा करने से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी, उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी और उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे के होश उड़ गए हैं।
भाजपा के नए छर्रे से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी विधानसभा में भाजपा नए चेहरे की तलाश कर रही है और जैसे ही यह खबरें मीडिया में दिखाई व सुनाई पड़ने लगी तब से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी, उपाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी और उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे अपनी अपनी तैयारी में जुट गए। पर जैसा की आपने यह कहावत तो सुनी होगी की अकेला चना भांड नहीं फोड़ता इस बात का एहसास इनको हुआ तब से इन्होने आपस में एक गुप्त बैठक की और यह सारा फैसला किया।
ख़ैर विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय हैं, पर तैयारियों को देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है की चुनाव में टिकट को लेकर भाजपा में जबरजस्त मारा मारी होगी इस बार।
