Advertisement Carousel

दोपहिया वाहन की डिक्की खोलकर सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

रायपुर / राम नारायण सोनी ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह श्रीराम नगर चंगोराभाठा में रहता है तथा सोने चांदी के जेवर बनाने एवं बिक्री करने का काम करता है। 25 मार्च को प्रार्थी के रिश्तेदार संदीप सोनी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि समता कालोनी चलना है एक ग्राहक का आर्डर आया है वह पायल, बिछिया, नोजपिन खरीदना चाहती है। जिस पर प्रार्थी अपने घर से 30 नग चांदी का पायल, अंगूठी, बिछिया कुल वजनी लगभग 1.5 किलोग्राम एवं सोने का नोजपिन लगभग 03 ग्राम को एक काले रंग के बैग में रखकर अपनी एक्टिवा की डिक्की में बैग को डालकर अपने परिचित विजय सोनी के दुकान कुशालपुर गया एवं लगभग 15-20 मिनट रूका, उसके बाद संदीप सोनी के घर शीतला मंदिर के पास कुशालपुर गया तथा उसके घर के सामने गली में एक्टिवा खड़ी करके घर के अन्दर गया लगभग 07 मिनट में संदीप के साथ बाहर निकलकर अपने वाहन की डिक्की को खोलकर देखा तो डिक्की में रखा जेवर से भरा बैग नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की वाहन का डिक्की खोलकर उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 120/22 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

01. संदीप सोनी पिता राजेश सोनी उम्र 33 वर्ष पता ग्राम मनौरी थाना पुरामुक्ती जिला कौशाम्बी (उ.प्र ) हाल पता – शीतला मंदिर के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

02. मो. ईमरान पिता नन्हाऊ उम्र 22 वर्ष पता.. ग्राम मनौरी थाना पुरामुक्ती जिला कौशाम्बी (उ.प्र.) हाल पता – मलसाय तालाब के पास कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर।

चोरी की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव गिरिपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक महोश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती राजेश चौधरी, थाना प्रभारी पुरानी बस्ती एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया। टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रार्थी के रिश्तेदार एवं साथी से पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में तस्दीक करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण भी किया गया।

इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर से अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त कुशालपुर पुरानी बस्ती निवासी संदीप सोनी को पकड़कर घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी मोह0 ईमरान के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से *चोरी की सोने के जेवरात वजनी करीब 03 ग्राम तथा चांदी के जेवरात वजनी करीब 1.5 किलोग्राम जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- (एक लाख रुपये)* जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

    

कार्यवाही में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट से सउनि. किशोर सेठ, आर. उपेन्द्र यादव, आलम बेग, हिमांशु राठौड़, सुरेश देशमुख तथा थाना पुरानी बस्ती से सउनि. राजेन्द्र दुबे, आर. विपिन शर्मा एवं परदेशी कटारे की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

    
error: Content is protected !!