Advertisement Carousel

सामाजिक समरसता पखवाड़े के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में भागीदारी की केंद्रीय राज्य मंत्री ने…

इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मध्य सूक्ष्म लघु उधम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा से भेंट की

रायपुर / मध्य सूक्ष्म लघु उधम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा सामाजिक समरसता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर पहुचे।

उन्होंने भाजपा रायपुर जिला द्वारा फाफाडीह मंडल में आयोजित साहू तालाब सफाई अभियान में भागीदारी की । स्वच्छता कार्यक्रम में भाजपा रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर, केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव ,तिलक भाई पटेल, गोरेलाल नायक ,अनूप खेलकर, अर्चना शुक्ला व शंभू गुप्ता उपस्थित रहे ।
इसके पश्चात श्री वर्मा जी भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचे कर भाजपा कार्यालय का भ्रमण किया व नानासाहेब देशमुख स्मृति पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया।


भाजपा कार्यालय में छत्तीसगढ़ के इंडस्ट्री एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनसे भेंट कर अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।


उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से अश्विन गर्ग, रायपुर रोलिंग मिल एसोसिएशन से बांके बिहारी अग्रवाल, लघु उद्योग भारती से पुरषोत्तम पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ से राजेश अग्रवाल,कमल गर्ग,अमरदास खट्टर ने उनसे भेंट की।

इस दौरान उनके साथ भाजपा कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल , कांकेर सांसद मोहन मंडावी, सहकार्यालय मंत्री छगन मूंदड़ा, मोतीलाल साहू, शंकर अग्रवाल, पूनम चंद्राकर, अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे।

error: Content is protected !!