Advertisement Carousel

उठाईगिरी को अंजाम देने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के 7 लोग पकड़ाए, जिसमे 3 महिलाएं शामिल

बिलासपुर / न्यायधानी बिलासपुर शहर में उठाईगिरी को अंजाम देने वाले अंतर राज्यीय गिरोह को पकड़ा है। गिरोह के सात लोग पकड़ाए गए। जिसमे तीन महिलाएं भी शामिल है।

आपको बता दे कि बीते दो दिनों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में उठाईगिरी की घटनाओं को ये गिरोह अंजाम दे रहे थे। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 7 लोगों पकड़ा गया है। साथ ही इस गिरोह के पास से 1 लैपटॉप, 32 हजार रुपये नगदी बरामद किए गए है।

जानकारी के मुताबिक ये आरोपी बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के रहने वाले है। इस गिरोह ने रेलवे स्टेशन को ही अपना घर बना रखा था। जहां इनका गैंग रहता था। फिर वहां से ये लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में उठाईगिरी को अंजाम देते थे। घटना को अंजाम देने के बाद गिरोह के लोग ट्रेन से फरार हो जाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के अलावा भी इस गिरोह में और भी लोगों के होने की आशंका जताई जा रही है।

error: Content is protected !!