Advertisement Carousel

फायरिंग कर लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार

रायपुर / राजधानी की पुलिस ने लड़की पर फायरिंग करने वाले शख्स और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। ये वारदात दो दिन पहले VIP रोड इलाके में हुई थी। फायरिंग में गोली लड़की के हाथ को छूकर निकली थी। इस कांड के पीछे जिसका हाथ था उसे अब गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया युवक पहले भी लूट और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

13 मई की रात रितिका इसरानी वीडब्ल्यू कैनयन होटल की तरफ जाने वाली सड़क पर थी। सड़क पर पहले से दो जतिन और अनिल मौजूद थे। वह रितिका की तरफ आने लगे। घबराकर रितिका ने अपना स्कूटर मोड़ना चाहा, लेकिन तब तक भागकर युवक उनके पास आ गए। रितिका की स्कूटर पर पीछे बैठी उसकी सहेली घबराकर भाग गई। रितिका से बदमाश उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे और गोली चला दी। घायल रितिका को इलाज के लिए वी केयर अस्पताल भेजा गया था। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।

रविवार को रायपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गोली चलाने वाले युवक का नाम जतिन तलरेजा है। इसके साथ इसका युवक अनिल पोपटानी भी शामिल था। गोलीकांड में घायल लड़की रितिका इसरानी ने इस मामले में शिकायत की थी। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस की तेलीबांधा थाना और क्राइम युनिट की टीम ने जांच शुरू की।

घायल लड़की ने बताया कि गोली चलाने वाले दोनों युवक आपस में सिंधी एक्सेंट (लहजे) में बात कर रहे थे। पुलिस ने उन बदमाशों की लिस्ट खंगालनी शुरू की जो सिंधी लैंग्वेज बोलना जानते हैं और जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी हो। इस केस में जांच कर रही टीम को वारदात वाली जगह से आस-पास लगे CCTV कैमरों की जांच में एक स्कूटर दिखा जिसमें दो युवक भाग रहे थे। गाड़ी के नंबर के जरिए पुलिस जतिन तलरेजा तक जा पहुंची।

जतिन पहले तो इधर उधर की बातें करने लगा, मगर फिर इसने बताया कि उस रात इसी ने गोली चलाई थी। इसका साथ इसके दोस्त अनिल पोपटानी ने दिया। अनिल मूलत: एमपी का रहने वाला है, मध्यप्रदेश से ही इन बदमाशों ने कट्‌टा और कारतूस खरीदे थे। पुलिस को इनके घर से कट्‌टा और गोलियों के 4 खाली खाेखे मिले हैं। हाल ही में VIP रोड पर एक और राहगीर दूसरे युवक का भी इन्हीं बदमाशों ने मोबाइल और रुपए लूटे थे। उस केस में भी पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए रायपुर के सिटी एसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि कट्टे से फायर करके लड़की का मोबाइल इयरफोन छीनकर भागे जतिन और अनिल को पकड़ लिया गया है। लड़की ने बताया था वारदात को अंजाम देने वाले लड़के सिंधी एक्सेंट में बात कर रहे थे। हाल ही में इन बदमाशों ने आर्यन अग्रवाल नाम के युवक से भी VIP रोड इलाके में ही लूट की थी। जतिन तलरेजा पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

error: Content is protected !!