Advertisement Carousel

युवाओं और महिलाओं का हुआ सम्मान, डॉ रमन और बृजमोहन किया सम्मानित

रायपुर / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 साल बेमिसाल की उपलब्धियों के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के द्वारा प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान किया गया। इस आयोजन में युवाओं को सम्मानित करने के लिए डॉ रमन सिंह जी और बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विधाओं के युवाओं को सम्मानित किया।

एक अन्य आयोजन में, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में, स्व सहायता समूह की महिलाओं का, ब्रह्मपुरी, बुढे़श्वर मंदिर चौक में आयोजित, सम्मान समारोह में महिलाओं का सम्मान किया गया।

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर इस स्वर्णिम यात्रा को प्रदेश भाजपा द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के वर्ष की संज्ञा दी गई है।

युवाओं के सम्मान अवसर पर लाभचंद बाफना, राजेश अवस्थी व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


महिलाओं के सम्मान समारोह में महिला मोर्चा की मनीषा चंद्राक, बिंदु महेश्वरी के साथ अन्य महिला मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!