Advertisement Carousel

लूट, हत्या, चोरी और तस्करी के आरोपित गिरफ्तार

रायपुर / सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं चोरी, लूट और गांजा व पिस्टल के साथ कुल आठ आरोपितों को पुलिस ने पकड़ा। एसएसपी ने कहा कि राजधानी में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। आउटर के क्षेत्रों में जहां कैमरे नहीं हैं, उन इलाकों चिह्नाकित किया गया है। जल्द ही उच्च क्वालिटी के कैमरे लगवाए जाएंगे।

थाना धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा में गांजा, पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ आरोपित बंटी साहा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर से सूचना मिली कि धरसींवा क्षेत्रांतर्गत सिलतरा फेस-1 स्थित गेट नंबर-1 के सामने एक व्यक्ति ने बाइक में बोरी में गांजा रखा है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में टीम ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर उस व्यक्ति और बाइक की पतासाजी करते हुए पकड़ा। जब बोरी की तलाशी ली गई तो बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपित के कब्जे से लगभग 19 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। आरोपित ओडिशा से गांजा लेकर आया था। रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई कर रहता था। आरोपित की जब चेकिंग की गई तो उसके पास से एक नग पिस्टल और दो नग जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में उसने पिस्टल व जिंदा कारतूस को झारखंड से लाना बताया। आरोपित किसी ड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से पिस्टल एवं जिंदा कारतूस लेकर घूम रहा था।

चाकू टिकाकर लूट की वारदात करने वाले पांच आरोपितों को आमानाका थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में तीन नाबालिग हैं। प्रार्थी खुमेश समरित बाइक से रायपुर स्टेशन से अपने घर चंदनडीह जा रहे थे। गुरुवार की रात तकरीबन 12 बजे टाटीबंध चौक के पास तीन बाइक में कुछ लड़के आए। इसके बाद चलती बाइक पर पैर से धक्का दिया। प्रार्थी वहां रुक गए। उन पर आरोपितों ने चाकू टिकाकर 11 सौ रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की। आरोपितों की पहचान होने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने राहुल कन्नाौजे, रूपेश गिरी और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है।

थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित सराफ ब्रदर्स दुकान में चोरी करके फरार होने के दौरान मौके से आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित सुरेश कुमार साहू सराफ ब्रदर्स दुकान के शटर में लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश कर 28 नग चांदी के सिक्का चोरी कर लिए थे। आरोपित के कब्जे से चांदी के सिक्का और घटना में प्रयुक्त लोहे के राड को जब्त किया गया है। पुलिस की तत्परता एवं सजगता से चोरी के आरोपित को तत्काल गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटना के अंजाम देने वाले शातिर चोर सरफराज अहमद उर्फ लबी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी मयंक बेगानी नौ जून की रात अपने घर में ताला लगाकर खाना खाने ढाबा गया था। वापस लौटकर आने पर देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने और चांदी के जेवर चुरा ले गया था। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपित की पतासाजी की और गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!