रायपुर। तन से मन का, मन का बुद्धि से, बुद्धि का आत्मा से और आत्मा का परमात्मा से जुड़ाव ही योग है आज 21 जून विश्वयोग दिवस के अवसर पर भाजपा व पतञ्जलि योग समिति द्वारा गॉस मेमोरियल मैदान आकाशवाणी चौक में उपस्थित सैकड़ों की संख्या में नागरिकों के साथ योग करते हुए चित्रकूट के संत राजीव लोचन महाराज ने उपस्थित जनसमूह को उक्त बातें कही।
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर देश के चुनिंदा 75 स्थानों में से एक राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृतियां संजोते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय,सांसद सुनील सोनी, जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के साथ सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने बरसाती फुहारों के बीच अनवरत 90 मिनट तक भुजंगासन, वज्रासन, ताड़ासन, भस्त्रिका, कपालभाति प्राणायाम किया ।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि योग हमें सनातनी जीवन से जोड़ता है। निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। योग के माध्यम से हम विश्व गुरू बनने की ओर है। पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दैनिक जीवन में योग का अपना महत्व है। सनातनकाल से ही योग के माध्यम से हमने दुनिया को योग की शक्ति से अवगत कराया है।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक अमरजीत छाबड़ा ने किया।
कार्यक्रम में राम प्रताप सिंह, मोती लाल साहू, छगन मुन्द्रा, नलिनीश ठोकने , राजीव अग्रवाल , बरनार्ड जोसफ रोडरिक्स , संजय अग्रवाल , अनुराग अग्रवाल , अमित साहू, ओंकार बैस, रमेश ठाकुर, गोपी साहू,अमित मैसेरी, मृत्युंजय दुबे,मनोज वर्मा, सीमा साहु, राहुल राव,राजकेश पांडेय, राजीव मिश्रा ने पतंजलि योगपीठ के सदस्यगण ने गास मेमोरियल मैदान मे योग किया ।
