Advertisement Carousel

चिरमिरी में नवीन इंडोर स्टेडियम, पॉलिटेक्निक कॉलेज और खड़गांव में स्वामी आत्मानंद, CM भूपेश ने की घोषणा

कोरिया / कटकोना में मूसलाधार बारिश के बाद भी भेंट मुलाकात में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ, लोग मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखते रहे और मांग पूरी होती रही।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मनेंद्रगढ़ विधानसभा के ग्राम कटकोना में की गई घोषणाएं

  • खड़गांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेज़ी माध्यम स्कूल की घोषणा।
  • छोटे कलुआ में बिजली सब स्टेशन की घोषणा।
  • कौडिनार में स्कूल भवन निर्माण की घोषणा।
  • फुलगा से बेल बहारा तक दो स्थानों पर पुलिया का निर्माण की घोषणा।
  • चिरमिरी में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने की घोषणा।
  • चिरमिरी में नवीन इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा।
  • कटकोना से नेवारीबहरा पण्डो पारा पहुँच मार्ग बनाने की घोषणा।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैकुंठपुर के प्रेमा बाग स्थित भगवान शिव के प्राचीन मंदिर पहुंचे, यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की।

यहां विशेष पूजा आराधना की जाती है। प्रेमा देवी की स्मृति में यहां प्रेमा बाग भी अवस्थित है। इसी परिसर में हनुमान मंदिर भी नगरवासियों की आस्था या केंद्र है।

error: Content is protected !!