कोरिया / बैकुंठपुर के प्रेमबाग स्थित 101 वर्ष पुराने शिवमंदिर प्रेमशंकर महादेव के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभिषेक के साथ पूजा अर्चना की, उनके साथ राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और संसदीय सचिव अम्बिका सिंहदेव भी रही। देवराहा बाबा सत्संग समिति के अध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने उनका स्वागत किया, मंदिर प्रांगण के अंदर गए 98 वर्षीय बाबा जी से मिले उन्हें एक बैटरी चलित सायकल देने के निर्देश दिये, गौ सेवक अनुराग दुबे के अनुरोध पर रोटी बैंक के वाहन को देखा, तस्वीर खिंचवाई और कहा अच्छा कर रहे है।


इस दौरान मंदिर के पुजारी प्रहलाद मिश्रा ने बताया कि यह अति प्राचीन मंदिर है, जिसे सन 1921 में तत्कालीन महाराजा के दीवान ने अपनी पत्नी श्रीमती प्रेमा देवी की स्मृति में बनवाया था।
प्रत्येक सोमवार को भक्तों के द्वारा यहां विशेष पूजा आराधना की जाती है। प्रेमा देवी की स्मृति में यहां प्रेमा बाग भी अवस्थित है। इसी परिसर में हनुमान मंदिर भी नगरवासियों की आस्था या केंद्र है।
