Advertisement Carousel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समीक्षा बैठक में पहुंचे, अधिकारी कर्मचारी शासन तंत्र का अभिन्न हैं – CM भूपेश

कोरिया / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समीक्षा बैठक में पहुंचे, उनके साथ गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव एवं विधायक गुलाब कमरो उपस्थित हैं।

  • वन अधिकार पत्र का अच्छा कार्य हुआ है। व्यक्ति का विकास हमारे नीतियों और कार्यों के केंद्र में है।
  • उन्होंने कहा कि गर्म भोजन से कुपोषण दूर होगा, इस दिशा में लगातार बेहतर कार्य हों।
  • आत्मानंद स्कूल के साथ और स्कूल भी अच्छे से चलने चाहिए।
  • जिले में हाट बाजार क्लीनिक का अच्छा कार्य हुआ है। उन्होंने अधिकारियों से हाट बाजार क्लिनिक का व्यापक प्रचार करने की बात कही।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की आय में वृद्धि होने चाहिए। सभी की आवश्यकता बढ़ रही हैं, इसके लिए शासन कटिबद्ध है।
  • उन्होंने कहा कि कृषि के प्रति रुझान बढ़ा है, रकबा और किसानों की संख्या बढ़ी है, कृषि में लोगों की आय में वृद्धि हो रही है।
  • लघु वनोपज और वनौषधियों से लोगों के आय में वृद्धि होनी चाहिए, वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र बनना चाहिए।
  • वनौषधि प्रसंस्करण केंद्र बनने से लोगों को ज़्यादा कीमत मिलेगी और पलायन रुकेगा।
  • गांव में सभी आवश्यक चीज़ें मौजूद हैं। शुद्ध और प्राकृतिक चीज़ो की मांग बढ़ी है।
  • जाति प्रमाण पत्र आदि के कार्य नियमित रूप से हों।
  • हितग्राही का काम आसानी से होना चाहिए, सकारात्मक वातावरण बनना चाहिए।

– मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी कर्मचारी शासन तंत्र का अभिन्न हैं। पुरानी पेंशन योजना लागू की ताकि अधिकारियों- कर्मचारियों का भविष्य सुनिश्चित हो। राजस्व अर्जन की दिशा में कार्य होना चाहिए, जुट के कार्य करने की आवश्यकता है।

  • उपजातियों को प्रमाणपत्र मिलना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कल का बहुत अच्छा फीडबैक है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, ऐसे ही बेहतर कार्य करते रहें।

error: Content is protected !!