फार्मासिस्ट को मिले चिकित्सक जितना वेतन –आई पी ए
आगामी छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल चुनाव की तैयारियों को लेकर आई पी ए ने अंबिकापुर में किया बैठक ।
कोरिया। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन सरगुजा संभाग की बैठक अंबिकापुर शहर में हुवा । संभाग के सभी जिलों के फार्मासिस्ट बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुए।
बलरामपुर, कोरिया, सरगुजा, जसपुर एवं सूरजपुर जिलों के पंजीकृत फार्मासिस्ट को ड्रग लाइसेंस बनवाने में हो रही समस्या एवं छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीयन संबंधी समस्याओं एवं रोजगार संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु यह बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में विभिन्न जिलों से आए फार्मासिस्टों ने अपनी समस्याओं से प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत कराया । इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन लगातार फार्मासिस्ट हित में कार्य कर रहा है । आई पी ए चाहता है की छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मेसी काउंसिल चुनाव में पढ़े-लिखे फार्मासिस्ट ही सदस्य बने इसके लिए संगठन पूरे प्रदेश में योग्यता धारी छः पंजीकृत फार्मासिस्टों को चुनकर चुनाव लड़ाएगी । संगठन के पदाधिकारी प्रदेश भर के फार्मासिस्टों से संपर्क कर संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इंडियन फार्मासिस्ट एसोसिएशन फार्मासिस्ट को चिकित्सक के समान वेतन एवं सम्मान दिलाने के लिए संकल्पित है।

